मंगलवार रात नौ बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।बुधवार सुबह दरवाजा नहीं खुला तो मां शिवकुमारी ने आवाज लगाई।कमरे के अंदर से जबाब न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया।
इंटर का छात्र घर के अंदर मफलर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सोनाही गांव के बनारसी का बेटा विशाल कुमार (18) कालूराम इंटर कॉलेज का छात्र है। उसकी इंटर की परीक्षा चल रही है। परिजनों के अनुसार परीक्षा को लेकर वह एक सप्ताह से बहुत तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार रात नौ बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।बुधवार सुबह दरवाजा नहीं खुला तो मां शिवकुमारी ने आवाज लगाई। कमरे के अंदर से जबाब न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। मां ने बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटकता देख बेहोश हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिलीपपुर राधेश्याम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक का पिता मुंबई में रहते हैं ।सूचना पर वह वहां से रवाना हो गए हैं।