फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रतापगढ़ डिपो होकर गुजरेंगी लखनऊ-बनारस जाने वाली एसी बसें

विज्ञापन
bus
विज्ञापन
जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। लखनऊ और वाराणसी का सफर करने के लिए उन्हें एसी बस पकड़ने भुपियामऊ या फिर सुखपालनगर नहीं जाना होगा। लखनऊ और वाराणसी को जाने वाली बसें अब प्रतापगढ़ डिपो से होकर जाएंगी। इसके लिए शासन ने आदेश दिया है। डिपो न आने पर बसों के चालक-परिचालक का मानदेय कटेगा।
विज्ञापन

लखनऊ से वाराणसी के बीच आधा दर्जन से अधिक बसों का संचालन परिवहन निगम की ओर से किया जा रहा है। जाम से बचने के लिए चालक बस को लेकर प्रतापगढ़ डिपो नहीं आते हैं। इतना ही नहीं कटरामेदनीगंज और भुपियामऊ के पास भी बस नहीं रोकते हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए शासन ने वर्ष 2020 में प्रतापगढ़ डिपो से लखनऊ और दिल्ली के लिए एक-एक एसी बस चलाने का निर्णय लिया है।
वहीं कटरामेदनीगंज और भुपियामऊ होकर हाइवे से गुजरने वाली लखनऊ-बनारस के बीच चलने वाली एसी बसों के चालकों और परिचालकों को आदेश दिया है कि अब उन्हें प्रतापगढ़ के मॉडल बस स्टैंड जाना होगा। दस मिनट के बाद ही वे बस को लेकर आगे बढ़ सकेंगे। ऐसा न करने वाले चालकों के साथ परिचालकों का एक दिन का मानदेय रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से आदेश आने के बाद रोडवेज कर्मचारियों के साथ ही जिले के लोग काफी खुश हैं। सबसे ज्यादा खुशी उन व्यापारियों को है जो सामानों की खरीदारी करने के लिए लखनऊ और बनारस के साथ कानपुर आते-जाते रहते हैं।
लगातार शिकायत हो रही थी कि एसी बसें मॉडल बस अड्डे तक नहीं जा रही हैं। इस शिकायत को संज्ञान में लेकर बाईपास से गुजरने वाली बसों के चालकों और परिचालकों को आदेश दिया गया है कि वे डिपो जरूर जाएं। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तरुण सिंह, आरएम , प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें