फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव की आग से जिंदा जल मरी वृद्धा

विज्ञापन
alao
विज्ञापन
चारपाई के नीचे अलाव की आग की चपेट में आने से वृद्धा जिंदा जल मरी। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के बासूपुर की रहने वाली राम पियारी (85) करीब पंद्रह दिन पहले सगरासुंदरपुर बाजार स्थित मकान में आकर रहने लगी। वह अपने परिवार के लोगों से नाराज होकर आई थी। मंगलवार दोपहर को ठंड से बचने के लिए राम पियारे ने अलाव की आग तसले में रखकर अपनी चारपाई के नीचे रख लिया। ताकि उसका बिस्तर गर्म रहे। वह चारपाई पर सो गई। शाम को उसके कमरे में धुंआ उठता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े।
देखा तो रामपियारी आग के आगोश में समाई हुई थी। लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बेटे हैं। एक बासूपुर तो दूसरा लालगंज में रहता है। उसका एक मकान सगरासुंदरपुर बाजार में भी है। जिसमे आकर वह रुकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें