फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कम अंक पाने वाले 42 स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस

Sat, 16 Dec 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
निपुण भारत अभियान परीक्षा में संडवा चंडिका के कटाता और मानधाता के भावनपुर में सभी बच्चे फेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के प्राइमरी स्कूलों की शिक्षा के स्तर को परखने के लिए 15 सितंबर को स्कूलों में आयोजित कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की परीक्षा में 42 स्कूलों के बच्चों को ई और डी ग्रेड मिला हुआ है। दो स्कूल ऐसे हैं, जिनमें सभी बच्चे फेल हैं। बीएसए ने इन स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस देकर सप्ताह भर में स्पष्टीकरण देने को कहा है।



जिले के प्राइमरी स्कूलों में 15 सितंबर को कक्षा एक, दो और तीन के बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को परखने के लिए ओएमआर से परीक्षा कराई गई थी। इसमें 42 ऐसे स्कूल हैं, जिनके बच्चों को ई और डी ग्रे़ड मिला हुआ है।
विज्ञापन

संडवा चंडिका विकास खंड के प्राइमरी स्कूल कटाता में 26 बच्चों और मानधाता विकास खंड के प्राइमरी स्कूल, भावनपुर में 27 बच्चे शामिल हुए थे, लेकिन एक भी बच्चा पास नहीं हुआ। जिले के 42 स्कूलों के खराब प्रदर्शन पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए इन स्कूलों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। बीएसए ने पत्र लिखकर इन स्कूलों के शिक्षकों से सप्ताह भर में स्पष्टीकरण देने को कहा है।

इनसेट

राज्य मुख्यालय में हुआ था ओएमआर का मूल्यांकन
बच्चों की परीक्षा स्कूल में हुई थी, मगर मूल्यांकन राज्य मुख्यालय पर हुआ था। ई और डी ग्रेड पाने वाले बच्चों के स्कूलों की सूची राज्य मुख्यालय ने ही जिले को मुहैया कराई है। विभाग ने हर तीसरे माह इस तरह की परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है।
विज्ञापन



वर्जन-
जिन स्कूलों के बच्चों ने ई और डी ग्रेड हासिल की है, उन स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अगर पठन-पाठन में सुधार नहीं आएगा, तो कार्रवाई की जाएगी।
भूपेंद्र सिंह,बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें