फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के समर्थक नहीं, मगर उत्पीड़न का करेंगे विरोध -राजेंद्र

विज्ञापन
चौक बजाजा रोड स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक में जुटे व्यापारी। सं - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी ने कहा है कि हम अतिक्रमण के समर्थक नहीं हैं, मगर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। व्यापार मंडल व्यापारी बंधुओं के हितों की अनदेखी नहीं कर सकता है। उन्होंने दुकानदारों से कहा है कि अतिक्रमण स्वयं हटा लें।
विज्ञापन

नगरपालिका के अतिक्रमण हटाने के अभियान में खुलकर सामने आए व्यापार मंडल के सदस्यों ने बैठक कर व्यापारियों से स्वयं अतिक्रमण को हटाने को कहा है। व्यापारियों की मांग है कि अतिक्रमण अभियान शहर के बीच से प्रारंभ न करके सदर मोड़, भंगवाचुंगी, आंबेडकर चौराहा, कटरा रोड और अचलपुर से चलाया जाए। व्यापारियों ने नाले अथवा नाली तक दुकानें लगाने और उसके बाहर ग्राहकों के वाहनों को खड़ा करने की छूट देने की मांग की है।
साथ ही शहर में उचित स्थल चयनित कर पार्किंग की व्यवस्था करने की बात कही है। बैठक में मुख्य रूप से रामशंकर जायसवाल, लखन बाबा, संजय सोनी, अश्विनी केशरवानी, इंद्रदेव तिवारी, सरदार महेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र केसरवानी, सतीश चंद्र सोनी, इफ्तेखार बॉबी, शकील अख्तर, सरदार वसिंदर सिंह, नारायण खंडेलवाल, सरदार कुलविंदर सिंह, इंतजार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें