फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 24 घंटे में नहीं मिला एक भी कोविड संक्रमित, तीन लोग हुए स्वस्थ

Wed, 26 Apr 2023 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राहत: 24 घंटे में नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित, तीन लोग हुए स्वस्थ
विज्ञापन

जिले में बचे हैं सात एक्टिव केस, परिवार से अलग हैैं क्वारंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 24 घंटे के भीतर जिले में एक भी कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। 10 में से तीन संक्रमितों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। संक्रमण की सुस्त हुई रफ्तार से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली है।
बीते आठ दिनों से प्रतिदिन एक कोविड संक्रमित सामने आ रहे थे। मंगलवार को एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ कर्मचारियों में खलबली मच गई। अफसरों ने बुधवार को पांच सौ संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच कराई। पहले से संक्रमित तीन मरीजों की रिपोर्ट जहां निगेटिव आई। वहीं एक भी संदिग्ध में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला ने बताया कि जिले में सात एक्टिव केस हैं। परिवार के सदस्यों से अलग रखकर इनका घर पर ही इलाज किया जा रहा है। हालांकि इनको किसी प्रकार की अब दिक्कतें नहीं है।
विज्ञापन

इनसेट-
लक्ष्य के सापेक्ष कोविड जांच नहीं कर रहे सीएचसी अधीक्षक
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीएम शुक्ला ने जिले के 29 सीएचसी अधीक्षकों को प्रतिदिन कम से कम 50 संदिग्धों का सैंपल लेकर कोविड जांच कराने का निर्देश दिया है। मगर सीएचसी अधीक्षक इस ओर रुचि नहीं ले रहे हैं। सीएमओ के निर्देश के बावजूद जिले में महज 500 संदिग्धों का ही जांच हो रहा है। यदि 29 सीएचसी पर प्रतिदिन 50 संदिग्धों की जांच होने लगे तो प्रतिदिन 1450 लोगों की जांच हो सकती है। मगर ऐसा हो नहीं रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें