फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में मोदी-योगी जैसा राष्ट्रभक्त कोई नहीं : रत्ना

विज्ञापन
गडवारा में आयोजित जनसभा में राजकुमारी रत्ना सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाते मुख्यमंत्री योगी आद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
भाजपा ज्वाइन करने के बाद पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने कहा कि देश में मोदी-योगी जैसा राष्ट्रभक्त कोई नहीं है। नि:स्वार्थ भाव से देश की सेवा करने वाले महापुरुष का हौसला बढ़ाने के लिए मैने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की यह आवाज थी कि मैं भाजपा में शामिल हो जाऊं। मैंने जनता के फैसले के मुताबिक कदम उठाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को रत्ना सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह उनका पूरा परिवार (ससुराल पक्ष) भाजपाई है। रिश्तेदार सांसद हैं। कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर कहा कि यह फैसला मेरा अकेले का नहीं है, बल्कि क्षेत्र की जनता की आवाज थी कि मैं भाजपा में शामिल हो जाऊं।
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला इतनी जल्दी कैसे कर लिया तो उन्होंने कहा कि मोदी-योगी जैसा राष्ट्रभक्त दूसरा कोई नहीं हो सकता है। देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में अपना लोहा मनवाने वाले मोदी का अभी और हौसला बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कालाकांकर रियासत का इतिहास है कि अंग्रेजों को भारत से भगाने में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई थी। भाजपा में पूरी आस्था प्रकट करते हुए कहा कि किसी पद और लालच में नहीं गई हूं, बल्कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए भाजपा ज्वाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें