फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चालान का डर नहीं, बेझिझक पार कर रहे रेलवे क्राॅसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जेल रोड क्राॅसिंग का फाटक बंद होने के बावजूद राहगीर बेझिझक ट्रैक पा कर रहे हैं। चालान की कार्रवाई का डर राहगीरों में नहीं है। जाम से बचने के लिए लोग रेलवे के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

भरत चौक से सीधे जेल रोड क्राॅसिंग के रास्ते लिंक मार्ग से पट्टी और दिलीपपुर तक आवागमन करते हैं। शिवसत अस्पताल का संचालन शुरु होने से भी मरीज और तीमारदारों को भी क्राॅसिंग की बाधा पार करनी होती है। मां बेल्हा देवी धाम और चिलबिला जंक्शन के बीच का मुख्य क्राॅसिंग होने के कारण ट्रेनों का आवागमन बराबर बना रहता है।
एक बार फाटक बंद होने के बाद तकरीबन आधे घंटे तक लोगों को इंतजार करना पड़ता है। जल्दबाजी में लोग क्राॅसिंग के बंद फाटक के नीचे ट्रैक के रास्ते दूसरे छोर पर पहुंच जाते हैं। जबकि रेल महकमे ने सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के साथ चालान की कार्रवाई का आदेश दिया है। जाम के आगे चालान का आदेश भी बेअसर हो गया है।
विज्ञापन


महिला की जा चुकी है जान
करीब दो दिन पहले जेल रोड क्राॅसिंग पर इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक पार कर रही महिला की मौत हो चुकी है। रोजाना नियम को दरकिनार कर ट्रैक पार करने वालों पर रोकथाम लगाने के लिए रेल महकमे ने क्राॅसिंग के पास सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। नियम तोड़ने वाले वाहनों चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की व्यवस्था की गई है।

नियम का पालन कराने के लिए आरपीएफ को जिम्मेदारी दी गई है। क्राॅसिंग का बूम गिरने के बाद ट्रैक पार करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। आरपीएफ को सख्त निगरानी का आदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

जेपी शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें