फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महिला की हत्या के नहीं मिले सुराग, दिन दहाड़े चाकू से गोदकर की गई थी हत्या

Sat, 06 May 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

नूरपुर निवासी मालती पति की मौत के बाद दस साल की बेटी सुहानी के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार को बाजार जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने बेटी के सामने चाकू से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नूरपुर में बेटी के सामने महिला की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली हैं। पोस्टमार्टम के बाद घर शव पहुंचा तो बेटी रोते-रोते बेहोश हो गई। पुलिस अभी तहरीर का इंतजार कर रही है। नूरपुर निवासी मालती पति की मौत के बाद दस साल की बेटी सुहानी के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार को बाजार जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने बेटी के सामने चाकू से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


चाकू उसके सीने, पेट, हाथ व पीठ पर लगी थी। अभी तक परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है, जिससे मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार मुंबई से उसके जेठ के आने के बाद ही तहरीर दी मिलेगी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर बेटी सुहानी मां के शव से लिपटकर रोते-रोते बेहोश हो गई। घटना का खुलासा करने के लिए इलाके के कुछ हिस्ट्रीशीटरों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

गंगा में डूबे प्रधान पुत्र का शव मिलते ही मचा कोहराम

गंगा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में समाए प्रधान पुत्र का शव मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने शुक्रवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार किया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव निवासी शकुंतला देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को प्रधान सज्जन शुक्ला का बेटा अंशु (17) गंगा नदी के करेंटी घाट पर गया था। अंतिम संस्कार के बाद नहाते समय वह गहरे पानी में समा गया था। प्रयागराज से आए गोताखोर घाट के करीब ही नदी में कई फिट गहराई से अंशु का शव निकालने में कामयाब हुए। शव निकलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें