फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा को करोड़ाें की सौगात दे गए गडकरी

Mon, 13 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
nitin gadkari in belha
विज्ञापन
रविवार को भुपियामऊ में केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने 650 करोड़ की लागत से बने जौनपुर-प्रतापगढ़-रायबरेली एनएच 231 और दो फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। बनराही बाग में आयोजित सभा के दौरान नितिन गडकरी ने प्रतापगढ़ की जनता को करोड़ों की सौगात दी। रामवनगमन मार्ग प्रतापगढ़-इलाहाबाद 36 किमी फोरलेन, 15 किमी बाईपास, रामापुर और भुपियामऊ रेलवे क्रासिंग के पास अंडरपास बनाने के साथ ही एनओसी के बाद प्रतापगढ़-सुल्तानपुर हाइवे को फोरलेन की मंजूरी दी। प्रतापगढ़ के आंवला उद्योग को बढ़ावा देने और एटीएल फैक्ट्री के प्रति प्रदेश सरकार को गंभीर होने की बात कही।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद भुपियामऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुबह करीब साढ़े दस बजे एनएच और फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। सांसद हरिवंश सिंह की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रतापगढ़-इलाहाबाद मार्ग साढ़े सात करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा। 15 अगस्त से पहले इस काम को शुरू कराने का भरोसा दिलाया। साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाईपास का डीपीआर अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उसके पूरा होते ही बाईपास का काम शुुरू हो जायेगा। प्रतापगढ़-सुल्तानपुर एनएच को भी एनओसी के बाद फोरलेन की मंजूरी दी। कहा कि फोर लेन की अनुमति इस शर्त पर दे रहा हूं कि विधायक और सांसद सूबे से शीघ्र ही एनओसी लाएं। यह काम इसी सत्र में शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में बड़ी संख्या में आंवले का उत्पादन होता है।

यहां पर एटीएल की जो जगह पड़ी है यदि प्रदेश सरकार इसको गंभीरता से लेेगी तो निश्चित रूप से कोई बड़ा आंवला उद्योग स्थापित हो सकता है। जिससे यहां के नौजवान, बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा। इसके लिये यहां के सांसद उनसे आकर दिल्ली में मिलें। मंत्री ने कटरामेंदनीगंज से मानधाता, प्रतापगढ़- जेलरोड एमडीआर वीरापुर से जामताली, जगनीपुर से सुजानगंज सड़क को लेकर कहा कि एमडीआर होने के कारण यूपी से एनओसी के बिना इनका उद्धार संभव नहीं है। सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि केंद्रीय सड़क योजना के अंतर्गत करीब 140 करोड़ से रानीगंज-दुर्गागंज-लच्छीपुर, पट्टी-कोहड़ौर और गाजी की बाग से मुबारकपुर तक की सड़क का निर्माण होगा। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सदर नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव ने कहा कि जिले का विकास होना चाहिए। मंच पर मछली शहर सांसद रामचरित निषाद, नपा अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ मिश्र, राकेश सिंह समेत कई नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें