प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर शनिवार भोर में चेकिंग के लिए लगाए गए बैरियर से स्नानार्थियों की कार टकरा गई। हादसे में कार सवार घायल हाे गए। पुलिस ने सभी को नजदीकी सीएचसी पहुंचाया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के भूसुरपुर निवासी 34 वर्षीय रजनीश तिवारी शनिवार भोर में अपने परिवार के साथ कार से प्रयागराज संगम स्नान करने जा रहे थे। प्रयागराज की सीमा पर देल्हूपुर में हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के लिए पुलिस ने बैरियर लगा रखा है।
घने कोहरे के चलते बैरियर से कार टकरा गई। जिससे रजनीश, राजेंद्र प्रताप सिंह, शिव मूर्ति तिवारी, अंकित तिवारी, वंदना तिवारी, प्रियांशी तिवारी, दिव्यांशी तिवारी, रुद्र तिवारी व कार चालक देऊम पश्चिमी निवासी मोहित घायल हो गए।