अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कराने के लिए जिले को 9 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य मिला है। इस धनराशि को हिंदू युवा वाहिनी के लोग घर-घर जाकर एकत्रित करेंगे। जिसके लिए अभियान शुरू हो गया है।
हिंदुओं की आस्था की प्रतीक भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह करने का अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। शहर और गांव से चंदा एकत्रित करने के लिए हिंदू युवा वाहिनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि नौ लाख रुपये चंदा से एकत्रित किया जाएगा।
सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वह शहर से गांव तक का भ्रमण करके आम लोगों से सहयोग राशि एकत्रित करेंगे। रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदर तहसील की जिम्मेदारी धर्मेंद्र ब्रह्मचारी को सौंपी गई। इस मौके पर राजकुमार सिंह, शनि श्रीवास्तव, राघवेंद्र , तुलसी, संजय, राजेश, अभिनव, राजीव, रामकुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।