फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने नहीं खोले पत्ते, दावेदारों की बढ़ीं धड़कनें

Fri, 27 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ाज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार की शाम चुनाव तिथियों का ऐलान कर दिया, लेकिन अभी तक जिले में राजनीतिक दलों ने टिकट को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इससे जहां दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं, वहीं सियासी सरगर्मी भी तेज है। सभी पार्टियों के दावेदारों ने टिकट के लिए अपने आकाओं की चौखट पर दस्तक दे दी है। उनके समर्थक मोहल्लों में मतदाताओं के बीच चुनावी मोर्चा संभाले हैं। सबसे अधिक टिकट को लेकर भाजपा व सपा में घमासान दिख रहा है। अध्यक्ष से लेकर सभासद के दावेदारों के आवेदन पार्टी हाईकमान के पास भेजने व वहीं से प्रत्याशियों का टिकट फाइनल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा में टिकट के लिए मारामारी, चल रहा विचार विमर्श
सत्ताधारी दल भाजपा में टिकट के लिए सबसे अधिक मारामारी नजर आ रही है। नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर अब तक 14 प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। जिनके नामों की सूची पार्टी नेतृत्व को भेज दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सभी कार्यकर्ता एक समान हैं। कोई छोटा बड़ा नहीं है। चूंकि चुनाव से जुड़ा मामला है। इसलिए आवेदन करने वाले जिताऊ प्रत्याशी के नाम का ऐलान जल्द होगा। आवेदन करने वालों का नाम याद नहीं है। जल्द ही दावेदारों के नाम की घोषणा होगी।

टिकट के लिए सपाइयों ने लखनऊ में डाला डेरा
निकाय चुनाव लडने के लिए सपा में भी टिकट के लिए मारामारी मची हुई। नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए छह दावेदारों ने अपना आवेदन किया है। चर्चा है कि महिला प्रत्याशियों ने लखनऊ में अपना आवेदन जमा कराया है। हालांकि पार्टी अभी उनका नाम सामने नहीं ला रही। चेयरमैन पद के लिए रंजना त्रिपाठी, परवीन बानो, शांति सिंह, विनीता पांडेय, सतनाम कौर, महिमा गुप्ता लाइन में हैं। सपा महासचिव इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि आठ नगर पंचायतों से मिले आवेदन भी हाईकमान को भेजे गए हैं। दो दिन के भीतर टिकट फाइनल हो जाएगा।
विज्ञापन


बसपा में चार ने किया है आवेदन
बसपा में भी निकाय चुनाव को लेकर गहमागहमी है। नगर पालिका परिषद का चुनाव लडने के लिए 4 प्रत्याशियों ने अपना आवेदन किया है। जिनका नाम पार्टी हाईकमान को भेजा गया है। अभी किसी का टिकट फाइनल नहीं हुआ है। जल्द ही नामों की घोषणा होगी। बसपा में नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर सभासद प्रत्याशियों की सूची जल्द घोषित होगी। जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम ने बताया कि मजबूत उम्मीदवार के साथ ही पार्टी के लिए समपत कार्यकर्ता को टिकट मिलेगा।

कांग्रेस भी उतारेगी उम्मीदवार
कांग्रेस भी निकाय चुनाव लडने के टलिए तैयार है। भले ही दावेदारों को लेकर मारामारी न हो, लेकिन जो आवेदन मिले थे उन नामों पर चर्चा करने के बाद सूची पार्टी नेतृत्व के पास भेज दी गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरसिंहप्रकाश मिश्र ने बताया कि निकाय चुनाव लडने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से दतैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें