फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद है! कालेज का गेट नहीं छोड़ा

Wed, 17 Dec 2014 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बीचोबीच राजकीय बालिका इंटर कालेज है। जिसके गेट तक दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। शिकायत के बावजूद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जाता। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर ही राजकीय बालिका इंटर कालेज है। इसमें प्रतिदिन हजारों छात्राएं दोनों पालियों में शिक्षाग्रहण करने आती हैं। कालेज की बाउंड्रीवाल के इर्द-गिर्द पटरी दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। वे हाईवे की पटरी पर भी अपने सामान सजाते हैं। इससे छात्राओं और शिक्षिकाओं को आने-जाने में कठिनाई होती है। अब तो और भी हद हो गई है।
विज्ञापन


 कालेज के गेट तक पटरी दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। कई बार कालेज प्रशासन ने दुकानदारों को गेट से दूर दुकान लगाने के लिए कहा लेकिन वे कालेज प्रशासन की बातों को अनसुना कर अपना कारोबार जारी रखे हैं। यही हाल सदर तहसील गेट का भी है। यहां भी पटरी दुकानदारों ने हाईवे की पटरी पर अतिक्रमण कर रखा है। जूता चप्पल की दुकानों के साथ ही चाय-पान की गुमटी चलाने वाले भी पटरियों पर कब्जा करना अपना हक समझते हैं। तहसील और कोतवाली हर दिन अधिकारी चक्कर लगाते हैं लेकिन हाईवे की पटरियों पर हो रहे कब्जे की ओर कभी भी ध्यान नहीं देते। इससे दुकानदार भी अपना कारोबार सड़क की पटरियों पर करने लगे। बाबागंज में तो हाल और भी बुरा है। यहां तो लोग पटरियों पर कब्जा करना अपनी शान समझते हैं। पटरियों पर दुकानदारों के कब्जा करने के कारण ग्राहक अपनी बाइकें सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। इससे हाईवे पर अक्सर जाम के हालात पैदा होते हैं।
  जीजीआईसी के गेट तक पटरी दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। कालेज आने वाले अभिभावक अपनी बाइकें और कारें कालेज के गेट पर खड़ी करते हैं तो दुकानदार नाराजगी जताने लगते हैं। इसे लेकर कई बार अभिभावकों से झड़प भी हो चुकी है। शिकायत के बाद भी इलाकाई पुलिस दुकानदारों पर कार्रवाई का डंडा नहीं चलाती। पटरी पर सजी दुकानों के इर्द-गिर्द मंडराने वाले मनचले छात्राओं व युवतियों पर फब्तियां भी कसते हैं। कालेज आने जाने वाली छात्राएं ऐसे मनचलों की हरकतों से आजिज आ चुकी हैं। छात्राओं की शिकायत पर साथ आने वाले अभिभावकों को देख मनचले फरार हो जाते हैं। इलाकाई पुलिस भी ऐसे मनचलों को सबक नहीं सिखाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें