फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चालान जमा करने के लिए एसबीआई में हंगामे के बाद खुला नया काउंटर

Wed, 12 Apr 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए चालान जमा करने वालों की भीड़ बुधवार को एसबीआई में उमड़ पड़ी। जमा-निकासी काउंटर पर ही चालान जमा करने की लंबी लाइन होने से चालान जमा करने पहुंचे लोगों ने हंगामा किया जिसके बाद नया काउंटर खोला गया।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में जमानत राशि ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा किया जा रहा है। जिले में एसबीआई की प्रतापगढ़, कुंडा और पट्टी शाखा में चालान जमा करने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को शहर के साथ ही तहसीलों से बड़ी संख्या में लोग चालान जमा करने के लिए एसबीआई की मुख्य शाखा पहुंच गए। चालान जमा करने के लिए अलग से काउंटर नहीं होने से जमा काउंटर पर लंबी लाइन लग गई और अव्यवस्था फैलने लगी। यह देखकर चालान जमा करने आए लोग हंगामा करने लगे। लोगों का आक्रोश देखकर शाखा प्रबंधक के अलग काउंटर खुलवाया।

इनसेट-
ई-चालान और कैश चालान की नहीं है व्यवस्था
अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को एसबीआई में ही चालान जमा करना होगा। चुनाव आयोग ने ऑनलाइन ई-चालान और नामांकन स्थल पर कैश चालान जमा करने की व्यवस्था नहीं प्रदान की है। फिलहाल जिला प्रशासन अंतिम दिन नामांकन स्थल पर कैश चालान जमा करने की व्यवस्था दे सकता है, मगर अभी इस पर विचार प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें