फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से कुचलकर किशोर की ननिहाल में मौत

विज्ञापन
Nephew dies after being crushed by maternal uncle's car, chaos
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के मुआर अधारगंज में मामा की कार से कुचलकर भांजे की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव लेकर जा चुके थे। हालांकि घटना की जानकारी रानीगंज पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन

प्रयागराज के मऊआइमा सराय रवना निवासी खुर्शीद का बेटा कासिफ (17) दस दिन पहले मुंबई से सीधे अपने नाना हाशिम के घर आया था। रविवार की सुबह सोकर उठने के बाद घर के बाहर रखी कुर्सी पर वह बैठ गया। ग्रामीणों के अनुसार उस समय मामा की कार में कुछ लोग बैठे थे। अचानक स्टार्ट हुई कार में गेयर लग गया। हड़बड़ाहट में कार का एक्सीलेटर भी दब गया।
जिससे बेकाबू कार कासिफ को कुचलते हुए आगे जाकर रुक गई। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। गंभीर रूप से घायल कासिफ को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए घर चले गए। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें