Negligence of railway employees: moving goods train divided into two parts
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़ जंक्शन के समीप मंगलवार रात लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी कपलिंग टूटने के कारण दो हिस्सों में बंट गई। चालक इंजन और कुछ वैगन लेकर आगे निकल गया। घटना की जानकारी होने पर गार्ड ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर के साथ कंट्रोल को दी। कंट्रोल से मिली सूचना के बाद चालक ने ट्रेन को रोका। बाद इंजन समेत वैगन लेकर चालक पीछे लौटा। इसके बाद छूटे हुए वैगन जोड़कर करीब दस मिनट बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।
प्रतापगढ़ जंक्शन से मालगाड़ी को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। सिग्नल मिलने के बाद चालक ट्रेन लेकर आगे बढ़ा। इस दौरान कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। कुछ वैगन इंजन के साथ करीब आधा किलोमीटर आगे चले गए। जबकि कुछ प्लेटफार्म पर ही रह गए। इसकी जानकारी होने पर तत्काल चालक को जानकारी देकर रोका गया।
चालक इंजन समेत फिर मालगाड़ी प्लेटफार्म पर ले आया। इसके बाद अन्य वैगन को जोड़कर दस मिनट बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक शमीम ने बताया कि किसी ने शरारत करते हुए कपलिंग खोल दी थी।