रानीगंज थाना क्षेत्र के बसहा गांव में मुंबई से लौटे युवक की होम क्वारंटीन के दौरान बरती गई लापरवाही और मेल-मिलाप परिवार पर भारी पड़ गया। कोरोना पीड़ित युवक के संपर्क में आने के कारण उसकी भाभी और तीन भतीजियां भी पाजिटिव हो गईं।
चर्चा है कि होम क्वारंटीन रहने के दौरान कोरोना पीड़ित युवक मुंबई से ही साथ पड़ोस के सगे भाइयों और बच्चों के साथ मोबाइल पर लूडो और ताश भी खेलता रहा। पड़ोस के दोनों सगे भाई भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
रानीगंज थाना क्षेत्र के बसहा का रहने वाला युवक अपने दो भाइयों के अलावा पड़ोस के रहने वाले सगे भाइयों के साथ मुंबई से 12 मई को ट्रक से घर के लिए रवाना हुआ था। 13 की रात सोरांव में सभी ट्रक से उतरे थे। वहां से घर आए थे। हालत बिगड़ने पर 17 मई को मुंबई से आए युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। 19 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने साथ आए उसके दोनों भाइयों, घर पर रहने वाली परिवार की एक महिला व तीन बच्चियों के अलावा मुंबई से साथ आए पड़ोस के सगे भाइयों का भी सैंपल लिया था। मंगलवार को रिपोर्ट आते ही फिर गांव में खलबली मच गई। संक्रमित युवक की भाभी व तीन भतीजियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। संक्रमित युवक के दोनों भाइयों की रिपोर्ट निगेटिव थी।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
पड़ोस के दोनों सगे भाई भी कोरोना संक्रमित निकले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मुंबई से आने के दौरान सभी एक साथ मोबाइल पर लूडो व ताश का गेम खेलते रहे। घर आने के बाद सभी को होम क्वारंटीन कराया गया था, लेकिन वह मनमानी करते रहे।
यहां भी सभी एकांत के चलते मोबाइल पर गेम खेलते रहे। उनकी लापरवाही के चलते ही घर पर रहने वाली परिवार की तीन बच्चियां और एक महिला भी संक्रमण की चपेट में आ गई। हालांकि परिवार के लोग होम क्वारंटीन के पालन का दावा कर रहे हैं।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
6 दिन बाद आई रिपोर्ट, संक्रमितों का दूसरों से मिलना-जुलना रहा जारी
मुंबई से लौटे युवक के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 19 मई को ही आठ लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। रिपोर्ट आने में विलंब के चलते पॉजिटिव आए लोगों का मिलना जुलना एक-दूसरे से जारी रहा। चूंकि महिलाएं घर पर रहती थीं।
लिहाजा काम-काज के दौरान खेत-खलिहान आने जाने वाली महिलाओं से भी संपर्क होता रहा। संक्रमित युवक की भतीजियां भी गांव की दूसरी बच्चियों के साथ खेलती घूमती रहीं। मुंबई से आए दोनों सगे भाई भी परिवार के साथ मिलते जुलते रहे। अब स्वास्थ्य विभाग संक्रमित लोगों से मिलने वाले के बारे में जानकारी जुटाकर उनका सैंपल लेने की तैयारी की है।