पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलालपुर केरावडीह में कार्यरत जयप्रकाश (48) गुरुवार को सुबह फांसी के फंदे से लटका मिला। मौत की जानकारी होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की नामजद तहरीर दी।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन तीनों आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग करने लगे। उन्होंने मुकदमा दर्ज न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। मृतक की पत्नी धना देवी ने आरोप लगाया कि तीन लोगो ने उसके पति से उधारी का पैसा लेने के मामले में उसकी हत्या कर शव विद्यालय में फंदे से लटका दिया।
महिला ने बताया कि उसके पति जयप्रकाश ने हाल ही में सुमंगला फाइनेंस से 12 लाख 50 हजार रुपये का ऋण लिया था। खाते में रुपये आने के बाद जब उन्होंने तीन लाख 50 हजार रुपए निकाले तो उक्त तीनों लोगों को इसकी जानकारी हो गई। रुपये लेनेे के लिए वे लगातार फोन करके जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। रुपयों की लालच में उन्होंने मिलकर उसके पति जयप्रकाश की हत्या कर दी और उसे फंदे में लटका कर आत्महत्या का रूप दे दिया।
मृतक की पत्नी धना देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों आशीष शुक्ल निवासी कंचनपुर, आलोक पाण्डेय निवासी नटोही, लालचंद नटोहीपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एफआईआर दर्ज होने के बाद परिजन परिचायक का अंतिम संस्कार नवाबगंज गंगा घाट पर किया। संवाद