फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एसआरएन से भाग गया हत्यारोपी लापरवाही पर दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल से हत्यारोपी के फरार होने के मामले में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी बाबूलाल वर्मा (45) और लापरवाही बरतने पर प्रतापगढ़ पुलिस के दो सिपाहियों विनय कुमार और शिवाजी पर एफआईआर दर्ज की है। दोनों सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक रिषभ द्विवेदी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर हत्या के आरोपी बाबूलाल वर्मा को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया था। महेशगंज थाने के कांस्टेबल विनय कुमार और रानीगंज थाने के हेड कांस्टेबल शिवाजी की ड्यूटी बंदी बाबूलाल वर्मा की अभिरक्षा में लगाई गई थी।
30 अप्रैल की रात बंदी के एसआरएन अस्पताल से फरार होने की जानकारी मिली। इसमें दोनों सिपाहियों की लापरवाही सामने आई है। कोतवाली थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जेल अधीक्षक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश जा रही है, पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ शुक्रवार को जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा। जेल अधीक्षक के पत्र का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बंदी की अभिरक्षा में ड्यूटी कर रहे दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें