फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीश्वरदत्त ने बेल्हा को दिलाई थी पहचान : श्याम

विज्ञापन
मुनीश्वरदत्त उपाध्याय जयंती पर सांगीपुर के गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले के पहले सांसद, प्रदेश कांग्रेस के पहले अध्यक्ष और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय का जन्मदिवस शनिवार को शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया। शहर के तिलक इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश महासचिव और ग्रामीण इंटर कालेज संघ के अध्यक्ष श्याम किशोर शुक्ल ने कहा कि पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय ने बेल्हा को पहचान दिलाई थी। साधारण परिवार में जन्म लेकर असाधारण कार्य करके पूरे देश में बेल्हा का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को शिक्षा मनीषी का जन्मदिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। तिलक कॉलेज में हुए कार्यक्रम में कालेज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत देव शुक्ल ने कहा कि पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय के त्याग और बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने जिले में शिक्षा की जो ज्योति जलाई थी, उससे आज भी लाखों छात्र-छात्राएं प्रकाशमान हो रहे हैं।
इसके पूर्व प्रदेश महासचिव ने पं.मुनीश्वरदत्त उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रिंसिपल प्रमोद तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विधिदेव शुक्ल, राम विभूति, रमेश मिश्र, नरसिंह प्रकाश मिश्र, डॉ. श्याम शंकर शुक्ल, कपिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे। कालूराम इंटर कालेज शीतलागंज में कालेज के प्राचार्य उमेश प्रसाद त्रिपाठी ने स्व. मुनीश्वरदत्त के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

रानीगंज स्थित स्वामी करपात्री इंटर कालेज के प्रिंसिपल डा.रामकुमार पांडेय ने पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी, राहुल मिश्रा, गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें