फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर बाजारों में जमकर खरीदारी

Wed, 07 Nov 2018 07:24 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। दीपावली पर बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासतौर से पटाखों की दुकानों पर दूर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। दीपावली के शुभअवसर पर बाइक और ज्वैलरी खरीदने वाले भी दुकानों से खरीदारी करने में जुटे रहे। क्षेत्र में दीपावली पर बाजारों में खूब चहल-पहल रही। मिठाई की दुकानों पर जहां लोगों का तांता लगा रहा वहीं पर पटाखों की दुकानें भी गुलजा रहीं। हालांकि पटाखों की दुकानों पर नियमों का पालन नहीं कराया जा सका लेकिन बस अड्डे में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन


देर शाम तक लोग पटाखे खरीदते रहे। इसके अलावा लाइ गट्टा के साथ ही पूजा के लिए लोगों ने मूर्तियां मिट्टी के दिए भी खरीदे। दीपावली के दिन बाइक खरीदने के लिए लगे रहे। पहले से ही बुक कराई गई गाड़ियों को उठाने के लिए पहुंचे। उधर ज्वैलरी की दुकानों पर भी लोग खरीदारी करते रहे। खासतौर से पूजन के लिए चांदी के सिक्के भी खोजे जाते रहे। उधर लोग मिट्टी की लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की भी खरीदारी की। इस बार बाजार में मिट्टी के दिए खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें