नगर कोतवाली के मोहनगंज के पास हाईवे पर एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से खरीद कर लाए कार से साथियों को घर छोड़ने जाते समय यह घटना हुई। मोहनगंज के पास हाईवे पर उनकी कार की टक्कर ट्रक से हो गई। फिलहाल पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है।