सांसद संगमलाल गुप्ता ने भी कोरोना से बचाव के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया है। वह सेल्फ आइसोलेशन पर चले गए हैं। दरअसल, सांसद राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में शामिल हुए थे। यहां लखनऊ में कोरोना पीड़ित गायिका कनिका कपूर के साथ पार्टी करने वाले राजस्थान के सांसद दुष्यंत कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने भी सबके साथ भोजन किया था।
इसके सांसद ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वह किसी से मिलजुल नहीं रहे हैं। सांसद ने बताया कि डाक्टरों ने जांच की है। कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं। एहतियात के तौर पर खुद को 10 दिन के लिए आइसोलेट कर लिया है।