फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मां ने मासूम बच्चे का कर दिया सौदा, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तंगी से जूझ रही एक महिला ने अपने कलेजे के टुकड़े को दूसरी औरत के हाथ 80 हजार में सौदा कर लिया।
विज्ञापन

इस सौदे में जिला महिला अस्पताल की एक आशा की भूमिका संदिग्ध बताई गई है। इसका हल्ला मचा तो हरकत में आई पुलिस मासूम बच्चे और बच्चा खरीदने वाली औरत को पकड़कर थाने ले गई। वहां से चाइल्ड लाइन वाले बच्चे को अनाथ आश्रम ले गए।
चर्चा है कि शहर के महुली की एक महिला को कोई बच्चा पैदा नहीं हो रहा था। महिला ने एक आशा बहू से बच्चा दिलवाने की बात कही। इस दौरान जेल रोड की रहने वाली एक महिला ने अपने बच्चे का सौदा करने की सहमति आशा से जताई।
विज्ञापन

चर्चा है कि महुली की महिला ने आशा के माध्यम से 80 हजार रुपये देकर उसके नवजात बच्चे को ले लिया और दो दिन पूर्व अपने मायके पट्टी कोतवाली आ गई।
उसके पास मासूम बच्चे को देखकर लोगों को शंका हुई कि इसने किसी बच्चे को चुरा लिया है। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के साथ पट्टी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन के लोग गांव पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस महिला और बच्चे को साथ लेकर कोतवाली आई। जहां से चाइल्ड लाइन के सहयोग से बच्चे को अनाथ आश्रम भेज दिया गया।
इस बारे में कोतवाल आलोक कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर चाइल्ड लाइन की सूचना पर बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया।
वहां से बच्चे को अनाथ आश्रम भेज दिया गया। सोमवार को बच्चा लेेने व देने वाली महिलाओं को बयान के लिए पेश किया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें