फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बच्चे को जन्म दे के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टर फरार

Sat, 06 Jan 2024 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कंधई थाना क्षेत्र के आसलपुर गांव की खुशबू (22) पत्नी सत्यम चौरसिया को परिजन बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया तो परिजनों ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल अमन में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
खुशबू चौरसिया। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत से अस्पताल में हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख अस्पताल के संचालक और डॉक्टर ताला बंदकर फरार हो गए। पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के आसलपुर गांव की खुशबू (22) पत्नी सत्यम चौरसिया को परिजन बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया तो परिजनों ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल अमन में भर्ती करा दिया। आपरेशन के बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। शनिवार भोर में उसकी हालत गंभीर हो गई, जहां डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

मौत की सूचना पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए लापरवाह डाक्टरों व अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। घटना की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतका की शादी पिछले साल जनवरी में हुई थी। पति सत्यम दिल्ली में पान की दुकान चलाता है। सूचना पर वह घर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें