छात्रा यशी द्वारा बनाया गया राम मंदिर का माडल। स्कूल
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं, वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल मीराभवन की छात्रा यशी श्रीवास्तव ने थर्माकोल से ढाई फीट ऊंचा राम मंदिर का मॉडल तैयार किया है।
मॉडल बनाने में छात्रा को दो सप्ताह का समय लगा। इसे खूबसूरत बनाने के लिए रंग बिरंगी लाइट का प्रयोग किया गया है। कक्षा सात की छात्रा यशी ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ राम मंदिर का मॉडल तैयार किया है।
राम मंदिर बनाने के बाद छात्रा ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि उनके प्रयास से ही मंदिर का निर्माण हो सका है। विद्यालय की निदेशिका अलका सिंह ने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी।