Most complaints of the police department in the entire resolution day
- फोटो : PRATAPGARH
सदर तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 180 फरियादियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिकायतों में सबसे अधिक पुलिस विभाग की 50, राजस्व विभाग 32, विकास विभाग से 20, समाज कल्याण विभाग की 27, कृषि विभाग की 04 एवं 47 अन्य विभागों की शिकायतें थीं। अफसरों का दावा है कि दस शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
डीएम मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में रमेश प्रताप सिंह निवासी पूरेमाधवसिंह ने बिजली विभाग की लापरवाही को बयां किया। कहा कि छत पर तार लटक रहे हैं और छोटे-छोटे बच्चे छत पर खेलते रहते हैं। किसी दिन भी अनहोनी हो सकती है। गायत्री प्रसाद मिश्र निवासी ग्राम भानापुर ने शिकायत किया कि विद्युत बिल कनेक्शन संख्या-011015 वर्ष 2017 में विद्युत विभाग ने भेजा।
जबकि विभाग ने न तो प्रार्थी को कभी कनेक्शन दिया और न ही प्रार्थी ने विद्युत का उपयोग ही किया है। संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा, एडीएम शत्रोहन वैश्य, एसडीएम सदर मोहन लाल गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।