फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरंग लदे ट्रक ने बाइक को रौंदा, बाल-बाल बचा युवक

Thu, 26 Aug 2021 04:17 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

तभी आशुतोष की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। वह बाइक छोड़कर पीछे हट गए। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने वाहन रोका। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Morang-laden truck trampled the bike, the young man narrowly saved
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया मालगोदाम रोड सुर्खी साइडिंग पर मोरंग लदे ट्रक ने पीछे से आ रही बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर पीट दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। नगर कोतवाली के भंगवा निवासी आशुतोष तिवारी बुधवार को किसी काम से शहर आए थे। घर लौटते समय नया मालगोदाम रोड क्रॉसिंग के करीब मोरंग लदे ट्रक को चालक बैक कर रहा था।
विज्ञापन


तभी आशुतोष की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। वह बाइक छोड़कर पीछे हट गए। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने वाहन रोका। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। वह जान बचाकर भाग निकला। लोग हंगामा करने लगे। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। राशन लादकर निकल रहे ट्रक फंस गए। सूचना मिलने पर आरपीएफ व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद वाहनों का आवागमन प्रारंभ हो सका। आशुतोष की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रयागराज के कहली निवासी सूबेदार मंगलवार को अपनी रिश्तेदारी देल्हूपुर आया था। वहां से देर शाम वह बाइक लेकर घर जा रहा था। बाजार के बाहरी छोर पर सामने से आई बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में सुबेदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बाइक को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


स्मैक के साथ पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
पुलिस ने बाबूगंज बाजार में स्मैक बेच रहे दो युवकों को दबोच लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में मंगलवार की रात पुलिस ने दो युवकों को स्मैक बेचते समय दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनकी पैंट की जेब से स्मैक की पुड़िया बरामद हुई। पकड़े गए धर्मेंद्र मिश्रा निवासी अठगवां थाना अंतू, व शारदा निवासी कपासी अंतू को जेल भेज दिया गया। 

रिटायर फौजी के घर लाखों की चोरी
रिटायर फौजी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के आभूषण व अन्य सामान उठा ले गए। मानधाता थाना क्षेत्र के हरखपुर निवासी अभिमन्यु सिंह सेना में सूबेदार मेजर के पद से रिटायर होने के बाद परिवार सहित बंगलुरु में रहते हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी भी सेना में कैप्टन हैं। अभिमन्यु के छोटे भाई राजकुमार बुधवार की सुबह ताला टूटा व घर का दरवाजा खुला देख भीतर घुसे तो दंग रह गए। मकान के भीतर कमरे की आलमारी व बॉक्स खुले थे और सामान बिखरे पड़े थे। आभूषण व कीमती सामान गायब थे। राजकुमार ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी। उनके मुताबिक लाखों रुपये कीमत के सामान चोरी हुए हैं। सूचना मिलने पर अभिमन्यु सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर चोरों की धरपकड़ की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें