जिलाधिकारी डॉ.नितिन बंसल ने पंचायत भवन का पैसा निकालने पर भुगतान का आदेश जारी किया है। इसके बाद ठेकेदार की ओर से काम शुरू करने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने बंद करा दिया।
विज्ञापन
पट्टी तहसील क्षेत्र के विरौती के ग्राम प्रधान राम आसरे शुक्ला का आरोप है कि वर्ष 2020 में तत्कालीन ग्राम प्रधान की ओर से विवादित जमीन में बगैर प्रस्ताव पारित किए ही पंचायत भवन का निर्माण शुरू कराया गया था। जमीन विवादित होने से ग्रामीणों ने उच्च न्यायालय से स्थगन ले लिया। जिसके कारण पंचायत भवन का निर्माण रुक गया था।
इसके बावजूद निर्माण अधूरा होने पर भी पंचायत भवन के लिए निर्गत धनराशि ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान और तकनीकी सहायक द्वारा आहरित कर ली गई। डीएम ने आहरित की गई 6 लाख 50 हजार की धनराशि की रिकवरी करने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया है।