लू के थपेड़ों और गर्मी से लोगों का बुरा हाल होने लगा है। रविवार को सुबह कुछ स्थानों पर बदली जरूर रही, लेकिन गर्म हवाएं चलने और तपिश होने के कारण अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तपिश कई दिन तक बढ़ने की बात ही जा रही है। वहीं चिकित्सक गर्मी से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और सिर को ढककर घर से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।
गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। गर्मी के कारण दोपहर में नगर के गली मोहल्ले सूने हो रहे हैं। मुख्य मार्गों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में तेज बुुखार और डायरिया होने की आशंका बढ़ जाती है। पानी की कमी को लेकर उल्टियां, दस्त व लू के मरीज अस्पतालों में पहुंचने शुरु हो गए है। चिकित्सक डॉ. अनुज चौरसिया ने पेय पदार्थों, मौसमी फल के सेवन की सलाह दी है।
इनसेट-
ऐसे करें बचाव
जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। शरीर और सिर को ढककर ही घर से बाहर निकले। हल्का व पौष्टिक आहार लें, खाली पेट न रहें। पानी के अलावा जूस, नींबू पानी का अधिक सेवन करें। पौष्टिक आहार के साथ मौसमी फल का सेवन करें। गर्मी व लू लगने पर गर्दन, सिर पर गीला कपड़ा रखें। थोड़े-थोड़े अंतराल पर ओआरएस का घोल और पेय पदार्थ लें। दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
इनसेट
रविवार को न्यूनतम तापमान 25 व अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को यह तापमान बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा।
देशराज मीना, मौसम वैज्ञानिक।
000000000000000000000000000000
युवा चेतना मंच की कार्यकारिणी गठित
प्रतापगढ़। अंतू के मनोरथपुर में युवा चेतना मंच की बैठक हुई। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ललित पांडेय अध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तीर्थराज मिश्र उपाध्यक्ष, डॉ. देवमणि तिवारी को महामंत्री चुना गया। धीरेंद्र सिंह सचिव और ब्रह्मदीपक राज मिश्र मीडिया प्रभारी पद चुने गए। संवाद