आरोप है कि दो बाइक सवार युवकों ने महिला सिपाहियों से छेड़छाड़ करते रहे। उनके द्वारा खुद को सिपाही होने की जानकारी दी गई मगर मनचले कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। महिला आरक्षियों के विरोध करने पर मनचलों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे महिला सिपाही बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलने पर थाने से महिला सिपाही प्रतिभा मौके पर पहुंचीं। बीच-बचाव के दौरान आरोपी उसे भी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
घटना के दूसरे दिन पीड़ित महिला आरक्षी की तहरीर पर राजमतीपुर के वैसन का पुरवा निवासी विपुल सिंह, अभिषेक सिंह, अजीत वर्मा व पूरे नंदा वैश्य के शिवपूजन वर्मा तथा शिवकेश कुमार कोरी के खिलाफ छेड़छाड, बलवा, हत्या का प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व बाइक नंबर के आधार पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।
महिला आराक्षियों से छेड़छाड़ व हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। - रामसूरत सोनकर, सीओ, लालगंज