फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : चार वर्ष में आय दुगुनी करने वाले किसान अजय से बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Mon, 17 Oct 2022 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

केंद्र की स्टार्टअप योजना के तहत कृषि में तकनीक व व्यवसाय आधारित खेती में इतिहास रचने वाले जिले के 10 प्रगतिशील किसानों को दिल्ली में सोमवार को आयोजित एग्री स्टार्टअप कान्क्लेव तथा किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
Pratapgarh News : अजय सिंह, किसान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के किसानों ने शासन की योजनाओं और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रयास से चार वर्षों में आय को दोगुनी करने का इतिहास रच दिया है। जिले के किसान अजय सिंह प्रदेश के किसानों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधानमंत्री से कृषि के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। सोमवार को इसका सीधा प्रसारण भी होगा। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 10 किसान कृषि विज्ञान केंद्र से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इधर, कृषि विज्ञान केंद्र ने अपनी इस उपलब्धि को दिखाने के लिए 500 किसानों को आमंत्रित किया है। 

विज्ञापन



केंद्र की स्टार्टअप योजना के तहत कृषि में तकनीक व व्यवसाय आधारित खेती में इतिहास रचने वाले जिले के 10 प्रगतिशील किसानों को दिल्ली में सोमवार को आयोजित एग्री स्टार्टअप कान्क्लेव तथा किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। रविवार को यह किसान कालाकांकर ऐंठू स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इन सभी किसानों ने चार वर्षों में व्यवसाय आधारित खेती से अपनी आय दुगुनी की है।

Trending Videos

खास बात यह कि प्रदेश के किसानों की तरफ से जिले के ऐमाजाटूपुर बिहार के अजय सिंह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करने के लिए आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। अजय सिंह जिले के अग्रणी किसानों में से हैं। वह अमर उजाला से बातचीत में अपनी आय के बारे में बातचीत कर चुके हैं। वह कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से उत्तर प्रदेश के किसान प्रतिनिधि के रूप में बात कर चुके हैं।
विज्ञापन

उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से सराहना व प्रशस्तिपत्र भी मिल चुका है। उनसे प्रेरित होकर गांव में भी लोगों ने इस तरह की खेती की तैयारी शुरू कर दी। उनके गांव के अनुराग सिंह का भी चयन इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हुआ है। इसके अलावा जिले के प्र्रगतिशील किसान रामपुर संग्रामगढ़ बिजयीमऊ निवासी सोमेश मौर्या, रोशनलाल मौर्या, शिव प्रकाश मौर्या छाछामऊ कुसुवापुर कालाकांकर, त्रिभुवननाथ यादव व कमलेंद्र यादव निवासी मीरापुर मनगढ़ बाबागंज, शिवशंकर पटेल मंगरौरा, अमित कुमार झोंकवारा कालाकांकर, सुनील कुमार शहाबाद कालाकांकर शामिल हैं। प्रधानमंत्री से अजय सिंह की बातचीत का प्रसारण दिखाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के हेड वैज्ञानिक डा. एके श्रीवास्तव ने जिले के 500 किसानों को सोमवार को सुबह 10 बजे से आमंत्रित किया है। साथ ही उनकी व्यवस्था भी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें