कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पट्टी क्षेत्र में भाजपा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, पांव- पांव अभियान तहत के दर्जनभर गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान घर-घर पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आयोजित जनसभा में को संबोधित करते हुए मंत्री मोती सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ पहुंच रहा है।
किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त मोदी सरकार के विकास कार्यों की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी है। उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, विकलांग पेंशन योजना के साथ ही किसानों के हित को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरक ार कें कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सरकार अपने एजेंडे पर निरंतर कार्य कर रही है।
यही कारण है कि विपक्षियों के पास अब कोई एजेंडा नहीं रह गया है तो झूठे आरोपों को मढक़र जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने गगहेटी नेवरा, सरा जमुवाटी, नारायणपुर धरौली, मुफरीद, हरदोई, परसंडा, मरहा, रानीपुर, महदहा में गांव-गांव, पांव-पाव यात्रा के तहत भ्रमण किया।