फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने आतंकियों को छठी का दूध याद दिलाया : स्वामी प्रसाद

Mon, 11 Mar 2019 12:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में सभी वर्ग के लोगों के हित में अनेकों योजनाओं का संचालन किया। उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन से गरीबों को शौचालय, आयुष्मान भारत से गरीबों के मुफ्त में इलाज की व्यवस्था की। किसानों के लिए सम्मान निधि योजना से सीधे उनके खाते में छह हजार रुपए दिये जा रहे हैं। इसकी पहली किश्त किसानों के खाते में पहुंच भी गई है।
विज्ञापन


पुलवामा हमले का जवाब 24 घंटे में दिया गया। यही नहीं पाकिस्तान में हवाई हमला करके 350 आतंकियों को मार गिराया गया। हमले के बाद आतंकवादियों को छठी का दूध याद आया। यह बातें प्रदेश सरकार के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मानिकपुर में नमामि गंगे योजना से 12 करोड़ की लागत से बने गंगा घाट का लोकार्पण करने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान धन योजना से देश के सभी प्रकार के श्रमिकों को सीधे लाभ होगा।

मानिकपुर में गंगा घाट बनने से अब बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आएंगे। विशिष्ट अतिथि कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास के साथ पाकिस्तान में हवाई हमला करके उसकी औकात बता दी। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम, त्रिभुवन नाथ मिश्र, जिला उपाध्यक्ष सरोज त्रिपाठी, कमलेश सोनकर, राजन मिश्र, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुशील पांडेय, राम मनोहर मौर्य, अरविंद शुक्ल, संतोष तिवारी, धर्मेंद्र मिश्र, छोटे लाल जायसवाल, राम नरेश मौर्य फौजी, उदय शंकर पांडेय, अशोक जायसवाल, सुरेश मौर्य, गया प्रसाद पांडेय, आनन्द मिश्र,  जितेंद्र मिश्र, मोहित मिश्र, उमा लाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें