फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राग अलाप रहे अपना, मॉडल स्कूल सपना

Thu, 02 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
model school
विज्ञापन
 जिले में पठन-पाठन की गुणवत्ता की दृष्टि से नजीर के तौर पर खुलने वाले मॉडल स्कूलों में पढ़ाई बच्चों के लिए सपना बन गई है। जिले में मॉडल स्कूलों के निर्माण की गति इतनी धीमी है कि पांच वर्ष बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इससे चालू शिक्षासत्र में भी पठन-पाठन नहीं प्रारंभ हो पा रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के सात ब्लाकों में निर्मित होने वाले मॉडल स्कूलों के निर्माण विभागीय और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक लापरवाही बरती जा रही है। अधिकारियों को खुश करने के लिए जिला प्र्रशासन ने पांच मॉडल स्कूलों का निर्माण पूरा होने की रिपोर्ट भेजी है। जबकि अभी तक एक भी स्कूल का निर्माण नहीं हुआ है। संडवा चंद्रिका विकास खंड के मॉडल स्कूल अंतू में निर्माण ईकाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी कार्य में कोई प्रगति नहीं है। ग्राउंड फ्लोर तो बन गया है, मगर ऊपर के हिस्से में अभी आधे से अधिक काम होना बाकी है। अंतू मॉडल स्कूल के प्रवेश द्वार पर पोर्टिको का निर्माण होना है, मगर अभी तक सिर्फ खंभे बने हैं।

तीन करोड़ दो लाख रुपये से निर्मित होने वाले भवन के लिए कार्यदायी संस्था को वर्ष 2011 में धनराशि प्रदान की गई थी। अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह रहा कि कभी भी निर्माण कार्य की वास्तविकता देखने का प्रयास नहीं किया। निर्माण कार्य में हो रही अनियमितता के चलते आसपास के लोगों ने जब आवाज उठाई तो कार्यदायी संस्था काम पूरा किए बगैर छोड़कर चली गई। भवन पूर्ण नहीं होने की दशा में मॉडल स्कूलों में पठन-पाठन नहीं प्रारंभ हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें