फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप पर करें समस्याओं की शिकायत

Tue, 26 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
मोबाइल एप
विज्ञापन
नगरवासी अब घर बैठे ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे। समस्या का निराकरण न हुआ तो 72 घंटे बाद डीएम स्वत: मामले को संज्ञान में लेंगे। समस्या की शिकायत फोटो भेजकर की जाएगी। सुपरवाइजर समस्या का निराकरण कराने के बाद उसकी तस्वीर भेजकर अधिकारियों को जानकारी देंगे। नगर पालिका परिसर में सोमवार को डीएम डा. आदर्श सिंह व चेयरमैन हरि प्रताप सिंह ने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में वेस्ट कलेक्शन एवं मानीटरिंग सिस्टम का फीता काटकर नागरिकों को एक सुविधा की सौगात दी।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि मोबाइल एप के जरिए नागरिक अपने स्मार्ट फोन से प्लेस्टोर पर जाकर स्वच्छ प्रतापगढ़ (अंग्रेजी में) लिखने के बाद अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लोगों को समस्या की फोटो भी भेजनी होगी। समस्या अपलोड होते ही संबंधित अधिकारी तत्काल उस वार्ड के सुपरवाइजर को प्रेषित कर देगा। 24 घंटे के भीतर उस समस्या का निराकरण संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को करना है। यदि शिकायतकर्ता की समस्या सुलझाने में लापरवाही बरती जाती है तो ईओ 36 घंटे के भीतर उस समस्या का हल कराएंगे। इसके बाद भी समस्या बरकरार रहती है तो 72 घंटे बाद वह स्वयं मामले को दिखवाएंगे। समस्या के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी की फिर खैर नहीं होगी। अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव ने बताया कि सफाई में लगे वाहनों की भी नपा कार्यालय में बैठकर निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें