फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : शिक्षकों ने 59.25, स्नातकों ने 33.93 फीसदी किया मतदान

विज्ञापन
सदर तहसील गेट पर मतदाताओं के लिए वोटर पर्ची काटते पार्टी के एजेन्ट। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
एमएलसी स्नातक के 24 और शिक्षक के 11 प्रत्याशियों की किस्मत मंगलवार को मतपेटिकाओं में बंद हो गई। जिले के 59.25 प्रतिशत शिक्षक मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया, तो स्नातकों का मतदान प्रतिशत 33.93 रहा। मतगणना तीन दिसंबर को लखनऊ में होगी। जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए डीएम और एसपी दिनभर भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

संडवाचंद्रिका और लक्ष्मणपुर बूथ पर अंधेरा होने पर बीडीओ को अविलंब लाइट लगवाने का निर्देश दिया। लक्ष्मणपुर में भीड़ देखकर डीएम नाराज हुए। उन्होंने मतदाताओं को गोले में खड़े होने का निर्देश दिया।
जिले में मंगलवार को शिक्षक और स्नातक एमएलसी के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिक्षक मतदाताओं ने 59.25 प्रतिशत मतदान किया, तो 33.93 प्रतिशत स्नातकों ने भी वोट डाले। जिले के 19-19 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। डीएम डा. रूपेश कुमार और एसपी अनुराग आर्य ने सदर तहसील, जीआईसी, सदर ब्लाक, संडवा चंद्रिका, सांगीपुर, लक्ष्मणपुर बूथों का निरीक्षक कर मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने संडवा चंद्रिका और लक्ष्मणपुर बूथ पर अंधेरा होने पर बीडीओ से अविलंब लाइट लगवाने का निर्देश दिया। लक्ष्मणपुर में भीड़ देखकर डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए मतदाताओं को गोले में खड़े होने को कहा। मतदान केंद्रों पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरती जा रही थी। मतदाताओं के बीच दूरी बनाने के लिए गोले बनाए गए थे। इधर, मतदान होने के बाद बैलेट बाक्स जमा करने के लिए जीआईसी पहुंचे मतदान कर्मियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। दरअसल, आंकड़े दुरुस्त करने में काफी समय लगने से कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इससे देर रात तक बैलेट बॉक्स जमा करने का सिलसिला चलता रहा।
जाम में फंस गए वाहन
मतदान कराकर लौटने वाले मतदान कर्मियों को जाम से जूझना पड़ा। चिलबिला से सदर बाजार तक जाम लगा होने से काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
शिवगढ़ बूथ पर विधायक के बैठने की जानकारी पर हलाकान हुए अफसर
शिवगढ़ ब्लाक परिसर में विधायक धीरज ओझा के मौजूद होने की शिकायत पर अफसर परेशान हो उठे। सेक्टर मजिस्ट्रेट से कराई गई जांच में मामला झूठा निकला। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि विधायक मतदान करने आए थे। किसी ने झूठी सूचना प्रसारित कर दी।
बृजेश सौरभ ने संडवा चंद्रिका में किया मतदान
पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने मंगलवार को संडवा चंद्रिका बूथ पर पहुंचकर स्नातक एमएलसी के लिए मतदान किया। वह सुरक्षा कर्मियों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे थे , मगर उन्हें प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया।
हर दो घंटे में आता रहा मतों का प्रतिशत
एमएलसी चुनाव में हर दो घंटे पर होने वाले मतदान का प्रतिशत आता रहा। स्नातक एमएलसी में सुबह दस बजे 2.89 प्रतिशत, 12 बजे 10.05 प्रतिशत, दो बजे 20.16, चार बजे 29.51 प्रतिशत और पांच बजे तक 33.93 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शिक्षक विधायक के लिए हुए मतदान में दस बजे 5.4 प्रतिशत, 12 बजे 19.75, दो बजे 39.93 और चार बजे 55.89 प्रतिशत और पांच बजे तक 59.25 प्रतिशत मतदान हुआ।

स्नातक एमएलसी के लिए सदर ब्लाक में मतदान कर अमिट स्याही दिखाती युवतियां।- फोटो : PRATAPGARH

सदर ब्लाक में स्नातक एमएलसी के लिए मतदान करने मतपत्र लेते मतदाता।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें