रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा।
- फोटो : PRATAPGARH
रामपुर खास की विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने बुधवार को विधानसभा में प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज और लालगंज ट्रामा सेंटर के पूर्ण रूप से संचालन की मांग उठाई। मोना ने कहा कि लालगंज ट्रामा सेंटर तथा मेडिकल कॉलेज मे चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती पूरी तरह नहीं हो सकी है।
उन्होंने कहा कि लालगंज ट्रामा सेंटर में सुसज्जित भवन होने के बावजूद चिकित्सकों की तैनाती न होने तथा विशेषज्ञ पैरामेडिकल स्टाफ एवं समुचित उपकरणों के अभाव में दुर्घटनाओं में घायल होने वालों तथा संसाधन विहीन लोगों को प्रयागराज अथवा लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
उन्होंने प्रतापगढ़ में संचालित हो रहे मेडिकल कॉलेज में भी कई महत्वपूर्ण चिकित्सीय उपकरणों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों व मानक के तहत पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती न होने को लेकर अपनी बात रखी। सीएलपी लीडर मोना ने प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज तथा लालगंज ट्रामा सेंटर के चौबीस घंटे पूरी व्यवस्थाओं के संचालन की मांग उठाई। मोना ने प्रदेेश के तदर्थ शिक्षकों की सेवा बरकरार रखने की भी मांग की।