घर जा रही युवती का बदमाशों ने मोबाइल छीना
फतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाथ का पूरा ग्राम निवासी पूजा गुप्ता पुत्री सुभाष गुप्ता का शाम करीब साढ़े बजे अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। पूजा गुप्ता गारमेंट्स की दुकान फतनपुर बाजार में स्थित है। वह अपने दुकान से आवास पैदल जा रही थी। रास्ते में नाथ का पूरा नहर के पास एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। शोरगुल करने के बाद लोगों ने पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग चुके थे। सूचना पाकर हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक दिलीप वर्मा पहुंच गए। बता दें कि कुछ दिनों के भीतर फतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन से चार छिनैती हुई है। किसी का भी खुलासा फतनपुर पुलिस नहीं कर सकी है।