घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ करते एसपी डॉ. अनिल कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
बयान बदलने पर गहराया शक, पुलिस के कर्रा करते हुए टूटे
लूट की घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ने कुंडा कोतवाल व स्वाट टीम को लगाया। पूछताछ के दौरान मैनेजर व सेल्समैन लगातार अपने बयान बदलने लगे। ऐसे में दोनों के ऊपर उनका शक गहरा गया। कर्रा करने पर मैनेजर राहुल तिवारी व सेल्समैन सचिन मिश्र ने बताया कि दो दिन की बिक्री के रखे दो लाख 72 हजार रुपये में से ऑनलाइन गेम ड्रीम 11 में कुल एक लाख 47 हजार रुपये की बाजी लगाई थी। जिसे दोनों हार गए। राहुल तिवारी के पास से 38000, बैंक खाते से पांच हजार और सेल्समैन सचिन मिश्रा के पास से 87 हजार 460 रुपये, डीवीआर व तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।