फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पंचायत भवन निर्माण के रुपयों की बंदरबांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विकासखंड के भुवालपुर किला गांव में पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा किए बिना पूरी धनराशि निकाल ली गई। मामले का खुलासा अधिकारियों की जांच में हुआ। कुल 183907 रुपये का बंदरबांट की गई। जांच टीम ने एडीओ पंचायत, सचिव और ग्राम प्रधान को दोषी माना है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में पंचायत भवन निर्माण के लिए 6,65,632 रुपये निकाले गए थे। इसके बावजूद पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं किया जा सका। निर्माण कार्य की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जांच अधिकारियों ने निर्माण की जांच की। जांच अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2021 में पंचायत भवन निर्माण के लिए 1,83,907 रुपये निकाले गए। इन रुपयों की बंदरबांट कर ली गई।
जांच अधिकारियों ने इसका जिम्मेदार तत्कालीन एडीओ पंचायत प्रशांत श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी अविनाश मिश्रा और ग्राम प्रधान सोना देवी को माना है। विभाग की ओर से संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि जांच में मामला उजागर हुआ है। जल्द ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें