फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जानलेवा हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर रैनिया शुकुलपुर में सोमवार रात मामूली विवाद में पड़ोसियों के हमले में घायल बुजुर्ग राम अभिलाष शुक्ल की प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

राजापुर रैनिया शुकुलपुर निवासी राम अभिलाष (72) सोमवार की रात अपने खेत की रखवाली करने जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने टार्च की रोशनी उनके चेहरे की ओर कर दी। विरोध करने पर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि टॉर्च जलाने वालों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर राम अभिलाष को मरणासन्न कर दिया। घरवालों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। आननफानन परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।
इस मामले में मृतक के बेटे शिवशंकर शुक्ल ने गांव के प्रदीप यादव, कमलदेव यादव, अमरदेव, मनीष यादव, मोहित, रोहित, बंटी व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि आरोपी कमलदेव व मोहित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। दर्ज मुकदमे में अब धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें