फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: राज्यमंत्री ने बास्केटबॉल कोर्ट वैष्णवी का किया लोकार्पण

Sun, 29 Oct 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
साकेत गर्ल्स कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही। संवाद
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने बास्केटबॉल कोर्ट वैष्णवी का किया लोकार्पण
विज्ञापन

एशिया कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहीं प्रयागराज मंडल की वैष्णवी यादव को समर्पित किया कोर्ट
प्रतापगढ़। दहिलामऊ स्थित साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज में रविवार को नवभारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने वाली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदर्शनी बदलते भारत की एक तस्वीर है। प्रदर्शनी के शुभारंभ के पहले उन्होंने वैष्णवी बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया, जो कि एशिया कप विजेता प्रयागराज मंडल की बेटी वैष्णवी यादव को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने महाविद्यालय की पत्रिका अनुसुइया का विमोचन भी किया। महाविद्यालय की प्राचार्य नीलिमा श्रीवास्तव व शिक्षकों ने राज्यमंत्री को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर कर सम्मानित किया। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, नगरपालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, समाज सेवी रोशनलाल उमरवैश्य, सिंधुजा मिश्रा आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। प्रदर्शनी में डिजिटल पुनर्जागरण, पर्यावरणीय प्रयास, विरासत की पुनर्कल्पना, इंफ्रास्ट्रक्चर व परिवहन ट्रेल्स, प्रबुद्ध भारत, कृषि नवाचार का मॉडल प्रस्तुत किया गया। वहीं, महिला सशक्तीकरण, विनिर्माण और उद्योग, शहरी आवास, खेल और मनोरंजन विषय ने लोगों को बहुत प्रभावित किया। छात्राओं ने सांई वंदना, सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। हर्षित श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें