पुलिस को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में इश्तियाक (28) के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज भेज दिया।
लीलापुर पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। शेष तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया है। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे गश्त पर निकली पुलिस से देवली के जंगल में गौतस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में इश्तियाक (28) के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज भेज दिया। जहां राजा प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घेराबंदी व मुठभेड़ के दौरान साथी विजय वर्मा (29), राकेश यादव (26), संदीप (30), दीपक यादव (29) और अब्बास (55), को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक वरना कार, मोटरसाइकिल, मैजिक पिकप, तमंचा आदि बरामद किया है।