फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चढ़ा पारा... जले 50 ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के चलते ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ गया है। लोग जमकर एसी, कूलर व पंखे का इस्तेमाल कर रहे हैं। अप्रैल में अबतक 50 ट्रांसफॉर्मर फुंक चुके हैं। मार्च के सापेक्ष अप्रैल में बिजली की मांग करीब 20 फीसदी तक बढ़ी है। विद्युत निगम ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अलग-अलग क्षमता वाले 90 ट्रांसफॉर्मर चिलबिला और लालगंज स्टोर में रखवाए हैं। जरूरत पड़ने पर 24 से 48 घंटे के भीतर ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतापगढ़, कुंडा, लालगंज व रानीगंज विद्युत वितरण खंड में 5.81 लाख पंजीकृत उपभोक्ता हैं। जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अधिक प्रयोग के चलते अप्रैल में 111 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई। वहीं, मार्च में बिजली की खपत करीब 93 मिलियन यूनिट थी। एक महीने में करीब 20 फीसदी बिजली की मांग में इजाफा हुआ।
अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि अप्रैल में बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अधिक प्रयोग के चलते ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ा है। अप्रैल में करीब 50 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें