फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखपाल नगर में पुलिस होगी तैनात

Thu, 01 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 औद्योगिक क्षेत्र सुखपाल नगर में बुधवार को मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने इलाहाबाद, कौशांबी और फतेहपुर जनपद के भी डीएम, एसपी और डीआईजी के साथ बैठक की। इस दौरान उद्यमियों की समस्याओं को सुनने के बाद उसके निस्तारण का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


सुखपाल नगर प्लास्टिक इंडस्ट्री के सभागार में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में अध्यक्षता करते हुए मंडल आयुक्त राजन शुक्ला ने कहा कि औद्योगिक आस्थानों में अपना उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों की हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सुखपाल नगर में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।  उन्होंने कहा कि नैनी के वैद्यनाथ भवन में बैठक में जो भी समस्याएं उठाई गई थीं उनका निस्तारण हो गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी से स्वीकृति धनराशि एक करोड़ 86 लाख के बारे में जब मंडलायुक्त ने जानकारी ली तो क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि टेंडर हो गया है।

यूपी चैंबर ऑफ कामर्स के डा. जीएस दरबारी, अनिल अग्रवाल और विनय ने आपत्ति जताते हुए कहा कि चार सड़कें बननी थीं, मगर अभी तक तीन ही सड़कों का निर्माण शुरू हुआ। लघु उद्योग निगम की संयुक्त निदेशक विभा मिश्र ने बताया कि बैंकों द्वारा उद्यमियों को लोन में दिक्कत आ रही है। इसकी वजह से नैनी में उद्योग बंद होते जा रहे हैं। इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग पर वरुणा नदी पुल के लिंक रोड न बनने का मामला उठाया गया। मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि वह शीघ्र ही संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराएं। व्यापार मंडल के सदस्य उस्मान ने मंडलायुक्त राजन से  सुखपालनगर की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।नैनी इंडस्ट्रिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव नैयर और महामंत्री राकेश ने औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने तथा व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें