फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: इंस्पायर अवॉर्ड का लक्ष्य हासिल करने के लिए हुई बैठक

Tue, 12 Sep 2023 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। इंस्पायर योजना के तहत कक्षा छह से दस तक के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराने के लिए मंगलवार को नोडल अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

डीआईओएस सरदार सिंह ने कहा कि वर्तमान में पोर्टल पर पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या कम है। नोडल अधिकारियों से कहा है कि प्रत्येक स्कूल से कम से कम दस बच्चे का पंजीकरण अवश्य कराएं। बैठक में एडीआईओएस एसपी द्विवेदी, प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह, डॉ. सालिकराम प्रजापति, सिद्धार्थ कुमार श्रीवास्तव, ओम शिवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञान में रुचि विकसित करने के लिए शुरू की गई है योजना
इंस्पायर योजना बच्चों की विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत कक्षा छह से दस तक के बच्चे साइंस प्रोजक्ट बनाकर इंस्पायर पोर्टल पर पंजीकरण कराते हैं। इसके बाद उनके प्रोजेक्ट का मूल्यांकन होता है और विजेता घोषित किए जाते हैं। इसमें एक हजार से दस हजार तक की राशि इनाम में मिलती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें