फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दूर हों दुश्वारियां, समस्याओं से जूझना न पड़े

विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
शहर में कदम-कदम पर समस्याएं हैं। जाम और शहर में एक भी जगह पर पार्किंग न होना सबसे बड़ी दिक्कत है। सड़कों के साथ गलियों में बेतरतीब वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इस वजह से आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में जेल रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने समस्याओं पर चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि हाईवे के चौड़ीकरण का काम चल रहा है, नाला बनाने का अभी तक अधूरा है। जेल रोड क्रॉसिंग पर भी घंटों जाम लगता है। इन समस्याओं के निस्तारण की सकारात्मक पहल होनी चाहिए।
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि शहर का दायरा छोटा है लेकिन समस्याएं बड़ी है। एक पार्किंग स्थल नहीं है। जाम प्रमुख समस्या है।
विज्ञापन

अर्पित खंडेलवाल, जसवीर सिंह, राहुल खत्री ने कहा कि शहर में जमीन चिह्नित कर मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था की जाए। मनीष गुप्ता ने कहा कि हाईवे का विस्तारीकरण चल रहा है। कई जगहों पर नाला अधूरा पड़ा है। मनोज सिंह, रवींद्र पाल, जवाहर लाल उमरवैश्य, बृजेश केसरवानी, मनोज खंडेलवाल ने भी समस्याएं उठाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें