मौनी अमावस्या पर भारी संख्या में लोगों ने गंगा स्नान किया। ठंड के कारण स्नान जरा देर से शुरू हुआ लेकिन बाद में भीड़ बढ़ती ही गई। कालाकांकर घाट लगा मेला भी लोगों ने देखा।
मौनी अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हुआ। भारी ठंड के बावजूद लोगों कीं आस्था नहीं कम हुई। पूरी श्रद्धा के साथ गंगा में स्नान किया। इसके बाद पूजन कर मां गंगा से आशीर्वाद मांगा। सुबह सात बजे से ही घाट पर लोगों का आना शुरू हो गया। मानिकपुर घाट, कालाकांकर घाट, शाहाबाद घाट के साथ ही हौदेश्वरनाथ धाम में भी लोगों ने स्नान किया।
हौदेश्वरनाथ धाम में लोगों ने गंगा में स्नान के बाद हौदेश्वरनाथ का दर्शन किया। समय बीतने के साथ ही मेला भी बढ़ता गया। कालाकांकर में श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद हनुमत इंटर कॉलेज के पास लगे मेले का भी लुत्फ उठाया। गौरीशंकरन घाट जहानाबाद व नौबस्ता घाट पर भी भारी भीड़ लोगों की रही।